
Deoghar: देवघर बाबा धाम पूजा करने आए एक श्रद्धालु के बैग की चोरी शिवगंगा घाट से हो गई। बैग में छह हजार नकद , एक मोबाइल और आधार कार्ड था। जिसे लेकर रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के कोटपाली निवासी परन महतो ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ बाबाधाम पूजा करने आया था। पत्नी के पास बैग को रखकर शिव गंगा में स्नान करने चला गया। पत्नी ने बैग को बगल में रख दिया। उसी दौरान एक अज्ञात महिला बोलबम के ड्रेस में वहां पहुंची और पत्नी को धोखे में रखकर बैग को लेकर फरार हो गई।

कहा है कि बैग में 6 हजार नकद रूपये,आधार कार्ड और एक मोबाइल था। नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गई है।


