
Deoghar News : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबा नगरी में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को करणी सेना द्वारा सदानंद सिंह चौक स्थित कांवरिया रूट लाइन पर निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

शिविर के उद्घाटन के बाद करणी सेना के प्रमुख प्रेम सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंचासीन मुख्य अतिथि मेयर रवि कुमार राउत, मनोज सिंह, अरबिंद सिंह और संजीत कुमार सिंह को बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया।
शिविर के शुभारंभ के साथ ही करणी सेना की ओर से सैकड़ों कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क फल, शरबत एवं पेयजल का वितरण किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ शिविर के माध्यम से कांवरियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनकी यात्रा सुगम एवं सुविधाजनक बन सके।
इस अवसर पर प्रेम सिंह, ध्रुव सिंह, रुपेश सिंह, डॉ. वीरेन्द सिंह, संजय सिंह, जीतेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सनातन, हिमांशु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अमन सिंह, राजकुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



