
Deoghar: देवघर बाबा बाबा मंदिर में आज आस्था का जन सैलाब उमड़ा पड़ा है। श्रावणी मेला के पहली सोमवारी पर कांवरियों की भीड़ बाबाधाम में उमड़ी है। अहले सुबह से ही 10 किमी तक कतार में श्रद्धालु बाबा को जलार्पण करने को अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। ऐसी सम्भवना है कि एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं द्वारा आज बाबा का जलार्पण किया जाएगा।

वहीं, भीड़ के मद्देनजर देवघर जिला प्रशासन मुस्तैद है। कड़ी सुरक्षा व सुविधाओं के बीच कांवरियो को सुगम जलार्पण कराया जा रहा है। देवघर डीसी व एसपी खुद तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।


































