Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी शिवपुरी इलाके के रहने वाले एक कैफे संचालक का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत का नाम सूरज प्रकाश सिंह है। इसे लेकर उसकी पत्नी ममता कुमारी ने मामला दर्ज कराया है।
कहा है कि वह बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लालपुर में शिक्षका के पद पर कार्यरत है। कटोरिया बाजार में वह किराये के मकान में रहती है। जबकि पति घर पर रहकर कैफे का संचालन करता था। कहा है कि 4 जूलाई को ननद रिंकी देवी ने उसे कॉल कर बताया कि घर का दरवाजा खुला है और सूरज घर पर नहीं है। जानकारी मिलने के बाद वह देवघर घर पहुंची।
कहा है कि उसके पति दो पालतू कुत्ता भी रखे थे। दो कुत्ता भी घर से गायब है। अगल- बगल के लोगों से जब पता लगाये तो बताया गया कि चार-पांच दिन से वह नजर नही आया है। कहा है कि उसके पति का एक षडयंत्र के तहत किसी अज्ञात बदमाशों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। कहा है कि पति के कैफे में सीसीटीवी भी लगा हुआ है जिससे कुछ जानकारी मिल सकती है।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है।