
Deoghar: देवघर नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सागर राउत है जो जलसार रोड का रहने वाला है। वह नगर थाना कांड संख्या 82/23 का आरोपी था।
क्या है पुरा मामला

24 फरवरी 2023 को नगर थाना पुलिस ने हथियार के बल पर बैजू मंदिर गली स्थित एक दुकानदार से रंगदारी मांगने के दौरान देशी पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया था। अन्य उसके दो साथी मौके पर से भागने में सफल रहे थे। उस वक्त हथियार के साथ पकड़ाये अपराधी ने इस घटना में सागर राउत के भी शामिल रहने की बात बतायी थी। पिछले चार माह से वह इस मामले में फरार चल रहा था। सोमवार को नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।



