
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया इलाके रहने वाले 36 वर्षीय दो बच्चे के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम बंकू महथा है। बताया जाता है कि आनन-फानन में परिजन उसे फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उपरांत परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे। जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पत्नी का आरोप

मृतक की पत्नी किरण देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उसके मृतक पति का कृष्णपुरी की रहने वाली एक महिला से अवैध संबध था। वह हमेशा उसे प्रताड़ित करते रहती थी। कहा है कि मंगलवार को दिन के करीब 12.30 बजे उसका पति घर पर था। उसी दौरान उक्त महिला का वीडीओ कॉल उसके पति का मोबाइल पर आया। बात करते-करते वह कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब दरवाजा खोलने के लिये बारह से आवाज लगाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
उपरांत पीछे का दरवाजा खोलकर अंदर गये तो देखा की पति गमछा के सहारे फांसी लगाकर झुल रहा है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़कर पहंचे और उसे फांसी के फंदे से उतारा और इलाज के लिये सदर अस्पताल पंहुचाये। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कहा है महिला द्वारा हमेशा उसके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह से तंग आकर उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।



