
Dumka: दुमका जिला के मसानजोर थाना क्षेत्र स्थित मसानजोर डैम में नाहने के दौरान पिता,पुत्र और पुत्री की डूबकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रंजीत पुजहर, पुत्र अरुण पूजहर और पुत्री सिंपी पूजहर डैम में नहा रही थी ।इसी दौरान वे लोग डूब गए।

जिसकी सूचना मसानजोर पुलिस को दी गई ।वहीं मसानजोर पुलिस और स्थानीय मछुआरा ने जाल की मदद से शुक्रवार को पुत्री का शव बरामद कर लिया था। जबकि पिता और पुत्र का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों की माने तो पास के गांव झांझापाड़ा का यह लोग रहने वाले हैं ।रोजाना यह लोग मसानजोर डैम में स्नान करने आते थे। लेकिन किसी कारणवश डूबने से इन लोगों की मौत हो गई। सभी का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।



