
Deoghar: राष्ट्रीय हरित अणिकरण (NGT) ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियोेंं से बालू खनन पर रोक लगा दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी देवघर जिले में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। जिले के अमूमन सभी थाना क्षेत्र में बालू माफिया सक्रिय हैं और एनजीटी की धज्जीयां उड़ाने में लगे हैं। अब तो यह हाल है कि पुलिस जब उन्हें पकड़ने जाती है तो उनपर भी हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने में बालू माफिया नहीं चुक रहे हैं। जिसका ताजा मामला शनिवार को कुंडा व नगर थाना क्षेत्र स्थित कोरियासा मोड़ में देखने को मिला।

कुंडा थाना प्रभारी को सूचना मिली की नगर थाना इलाके के कोरियासा मोड़ होकर उनके थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदा कई ट्रैक्टर प्रवेश करने वाला है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सदलबल कोरियासा मोड़ पहुंचे। पुलिस को देखते ही कई ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर फरार होने लगे। एक ट्रैक्टर को थाना प्रभारी ने पकड़ लिया। वहीं अन्य ट्रैक्टर जो भाग रहा था उन्हें पकड़ने में लग गये। इतने में जिस ट्रैक्टर को पकड़ा था उसे थाना के प्राइवेट चालक थाना ले जा रहा था। उतने में चार बाइक सवार बालू माफिया ने प्राईवेट चालक को ट्रैक्टर के स्टैंरिग पर से धक्का देकर निचे गिरा दिया और ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गये। इस घटना में प्राईवेट चालक के पैर में गभीर चोट आ गयी। इतने में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार वहां पहुंचे तो बालू माफियाओं ने उनके साथ भी धक्का मुक्की कर दिया। उपरांत उन्होंने थाना में कॉल कर अन्य पुलिसकर्मी को बुलाया।

थाना के एसआई विजय सिंह सदलबल वहां पहुंचे, उसके बाद कंट्रेाल रूम को जानकारी दी गई तो पीसीआर पांच वहां पहुंची। पीसीआर वैन को देखते ही धक्का मुक्की करने वाले बालू तस्कर अपनी-अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये।
मौके पर से एक गिरफ्तार व चार बाइक जब्त
घटनास्थल से पुलिस ने जहां जोगडीहा निवासी विक्रम राय को गिरफ्तार किया है वहीं चार बालू तस्कर के बाइक को भी जब्त किया है। जब्त किये गये बाइक में जेएच 15 जेड 1455, जेएच 15 ई 4124, जेएच 15 एल 4066 तथा बाइक संख्या जेएच 21 डी 9436 शामिल हैं।
दो ट्रैक्टर जब्त
छापेमारी के क्रम में कुंडा पुलिस ने चित्तोलोढ़िया इलाके से दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है।
अवैध बालू तस्करी करने के खिलाफ 6 लोगों पर मामला दर्ज
कुंडा थाना में अवैध बालू तस्करी एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर 06 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें विक्रम राय, कारू राय, मेथी राय उर्फ मिथलेश राय जोगडीहा, संजय यादव अजान टोला रोहणी, राजीव पंडित हिरणा और फुलचंद राय सहित तीन चार अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।



