
Deoghar: देवघर जेएमएम नगर अध्यक्ष शिवशंकर सिंह उर्फ नुनू सिंह के घर पर बुधवार की देर रात को बाइक सवार दो अपराधियों गोली बारी की थी। हांलाकि इस घटना में कोई हाताहत नहीं हुआ। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी नगर पुलिस के हाथ खाली हैं।

इस मामले में नगर पुलिस को अबतक कोई सुराग भी हाथ नहीं लग सकी है। बताते चलें कि नुनू सिंह ने मामले को लेकर नगर थाना में मामला भी दर्ज कराया है। कहा है कि बुधवार की रात को परिवार के सभी सदस्य घर में थे। इसी दौरान रात के करीब 11.55 बजे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश मुख्य सड़क की ओर से और घर के सामने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया।

बाइक सवार दोनोें युवक गोली चलाने के बाद दक्षिण दिशा की ओर भाग गये। कहा है कि इस घटना से परिवार के सभी सदस्य भय व दहशत में हैं।


