Godda: गोड्डा जिला में दीवार गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए। जिसमे तीन मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। तीनों गंभीर रूप से घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि गोड्डा जिला के गरबन्ना गाँव में घर निर्माण के दौरान दिवार मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिससे तीनों मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार दोपहार को नव निर्मित दीवार के किनारे बैठकर सभी मजदूर भोजन कर रहे थे। तभी मजदूरों के ऊपर दीवार गीर गया। वहीं घटना के बाद सभी मजदूरों को गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ सभी का इलाज किया जा रहा है।