
Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ला निवासी किशन उर्फ सतीश कुमार सिंह की हत्या मामले में कुंडा पुलिस को अहम सुराग हाथ लगी है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों की माने तो पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड के अहम सुराग मिले हैं। कुंडा पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिफ्तारी के लिए छापामारी करने में जुट गई है।
क्या है मामला

बताते चलें कि बीते मंगलवार को कुंडा थाना क्षेत्र के थाढ़ी स्थित माया पहाड़ के पास एक मैदान में रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ला निवासी किशन उर्फ सतीश कुमार सिंह का शव बरामद किया गया था। उसकी हत्या पत्थर से कूच कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता प्रदीप सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।


