
Deoghar: सोमवार को देवघर एम्स के पास बीच सड़क पर उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूं कर जल गयी।

गनीमत ये रही कि कार सवारों को कुछ नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में दो महिला और एक पुरुष सवार थे। अचानक कार का ब्रेक फेल हो गया था, हैंड्स ब्रेक लगाते ही कार में आग लग गयी। जिसके बाद तीनों ने चलती कार से ही कूद कर जान बचाई। और देखते ही देखते पूरी कार जल गई।

अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि कार सवार एक महिला बैंक कार्यरत है। कार बांका से देवीपुर जा रही थी।



