
Deoghar: जिले की कुंडा पुलिस ने सरकारी जमीन को अपना बताकर रूपये ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम कार्तिक दास है जो थाढ़ीदुलमपुर का रहने वाला है।

पुलिस अभी उससे पुछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि कुंडा थाना में एक बैंक मैनेजर के द्वारा तीन लाख रूपये ठगी करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया था।

कहा था कि कार्तिक दास ने एक सरकारी जमीन को अपना बताते हुए झांसे में लेकर उससे तीन लाख रूपये ऐंठ लिया था।


