
Deoghar: देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र स्थित पियरसोल गांव में जमीन विबाद को लेकर उभरे विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया । जिसमे दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार एक विवादित जमीन पर घर बनाने के लिए नीवं रखने हेतु राम दास महरा,हेमू दास एवं गोपी दास द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा था।

इसी दौरान गांव के ही बीरबल महरा, मनोज दास,प्रताप दास एवं गीता देवी ने जमीन पर कार्य करने का विरोध किया।तो दोनों पक्षों में बात बिबाद बढ़ गया। और लाठी, डंडा, टांगी,कुदाल से एक दूसरे पर दोनों पक्षों ने हमला कर दिया।

जिसमें एक पक्ष से राम दास महरा,हेमू दास एवं गोपी दास वही दूसरा पक्ष के बीरबल महरा, मनोज दास, प्रताप दास एवं गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर ग्रामीणों द्वारा बीच बचाव करते हुए दोनों पक्ष के घायलों को आनन फानन में सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर प्रज्ञा भगवती द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।



