
Ranchi: झारखंड हाइकोर्ट के धुर्वा स्थित इको फ्रेंडली न्यू बिल्डिंग में सोमवार सुबह 10:30 बजे से विभिन्न अदालतों में मामलों की सुनवाई शुरू होगी। इससे पहले सुबह नाै बजे कैंपस में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये जायेंगे।

दोपहर 1:30 बजे कोर्ट नंबर-एक के समीप सेंट्रल लॉबी में वरीय अधिवक्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित होगा। हाई कोर्ट प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पुराने भवन से शिफ्टिंग का कार्य भी लगभग पूरा होनेवाला है। नये हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।



