
Deoghar: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के डलपहरी गांव में आम के पेड़ से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। जिसका नाम सुरेंद्र हेंब्रम है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। उसी दौरान पेड़ पर से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर गिर गया। इस घटना में उसके सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई।

बताया कि पहले सरैयाहाट स्थित सीएचसी केंद्र में उसका इलाज कराए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पर बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। देखने के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर दिया।


