
Deoghar: देवघर नगर थाना में बाइक चोरी किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला शिवपूरी बिलासी निवासी निशा कुमार मिश्रा ने दर्ज कराया है।

कहा है कि उसका भाई नितिश कुमार मिश्रा विशाल मेगामार्ट में काम करता है। 09 जून की शाम को अपनी लाल रंग की ग्लेमर बाइक को विशाल मेगामार्ट में अंडर ग्राउंड पार्किंग में लगाकर अंदर कार्य करने चला गया। जब लगभग 10 बजे रात्री को वापस घर जाने के लिये पार्किंग से बाइक निकालने पहुंचा तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं दिखा।

इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर बाइक चोर की तलाश में जुट गयी है।



