
Deoghar: पिछले दिनों कुंडा में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के उपरांत उपद्रवियों द्वारा हंगामा करने के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ मारपीट तथा छेड़खानी को लेकर कुंडा थाना में घायल हुए पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के बयान पर चार अलग- अलग मामला दर्ज किया गया है।

जिसमें 14 नामजद और 25-30 अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है।

मामला दर्ज कराने वालों में कुंडा थाना में पदस्थापित एएसआई ओमप्रकाश, महिला पुलिसकर्मी ममता देवी, सिपाही श्यामचन्द्र मंडल, जसीडीह थाना में पदस्थापित एसआई रामबच्चन सिंह के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। मामले में कहा है कि सुनियोजित षडयंत्र के तहत पुलिस प्रशासन एवं झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने एवं गाली- गलौज करने । गाड़ी में आग लगाने की धमकी देने। पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को जान मारने की नियत से हमला करते हुए ईंट पत्थर एवं लाठी -डंडा से मारने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया गया।
बाइक पर बैठने वाले दोनों व्यक्ति हेलमेट लगाकर चलें- डीएसपी
प्रेसवार्ता आयोजित कर सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि बाइक पर सफर करने वाले दोनों व्यक्ति हमेशा हेलमेट लगा कर चलें। आये दिन घटना में हेलमेट नहीं पहन कर बाइक चालाने वालों की मौत होती है। कहा कि 02 मार्च को हुए सड़क दुघर्टना में रेणु देवी नामक महिला की मौत हो गयी। जांच में यह पाया गया की वह हेलमेट नहीं पहनी थी जिस वजह से बाइक से गिरने से उसकी मौत हो गयी।


