
Deoghar: देवघर की एक महिला चिकित्सक से 50 हजार की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा कि नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन बिहारी लाल चक्रवर्ती लेन के बगल की रहने वाली महिला चिकित्सक के करंट एकाउंट से 50 हजार की साइबर ठगी कर ली गई है।

मामले को लेकर डॉ सिम्मी कुमारी ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया जाता है कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसने उन्हें झासें में लेकर करंट खाता के बावत जानकारी ले ली और उससे 50 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली।
शिकायत लेकर पुलिस माले की छानबीन में जुट गयी है।



