
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के थाड़ीदुलमपुर मोहल्ला निवासी मोनालिसा ब्रह्मा के घर से जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पीड़िता का कहना है कि तीन जून की सुबह वह मुख्य गेट पर सब्जी खरीद रही थी। लगभग 30 मिनट बाद जब वह कमरे के अंदर गई तो अंदर रखा सामान बिखरा हुआ पाया। कमरे में रखा अलमीरा खुला हुआ पाया। खोजबीन करने पर अलमीरा में रखा 30 हजार रुपये का एक पीस मंगलसूत्र, 48 हजार रुपये कीमत का लाकेट, 20 हजार रुपये कीमत का कान का रिंग सेट, 12 हजार रुपये कीमत का अंगुठी, 75 हजार रुपये कीमत का सोने का चेन, आठ हजार रुपये कीमत का बेटे का लक्ष्मीनारायण का लाकेट व 25 हजार रुपये कीमत का बेटे का चेन गायब था। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब था।

चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये से अधिक की आंकी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


