
Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी पावर हाउस के पास बाइक से धक्का लगने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम योगेंद्र महतो है जो सारवाँ थाना क्षेत्र के असुरबंधा गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि बुधवार को योगेंद्र अपने बेटे उदो यादव के साथ मोहनपुर हाट बैल खरीदने गया था। देर शाम को बैल खरीद कर घर वापस लौट रहा था। उसी क्रम में सोनारायथाढी पावर हाउस के पास तेज गति से चलाते हुए एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में उसका दाहिना पैर टूट गया और शरीर के अन्य भाग में चोट लग गया। धक्का मारने के बाद बाइक सवार भागने में सफल रहा।

हालांकि परिजनों ने बताया कि बाइक सवार की पहचान कर ली गई है और इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दे दी गई है।



