
Deoghar: देवघर-सारठ मुख्य पथ पर सारवां थाना क्षेत्र के नौखिला के पास एक बाइक व एक 407 मालवाहक वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक का नाम 18 वर्षीय रितेश कुमार है। घायलों में मृतक की मां सीमा देवी और और भाई नितेश कुमार झा के नाम शामिल है। तीनों जामताड़ा जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा के रहने वाले हैं।

घटना के बावत परिजनों ने बताया कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर मौसी के घर देवघर हरिहरबाड़ी स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। उसी क्रम में सारवां थाना क्षेत्र के नौखिला के पास सामने से आ रही एक 407 मालवाहक वाहन के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक में धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद 407 वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। घटना में तीनों मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी मिलते ही सारवां पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां रितेश को देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


