
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सलैया बिशनपुर गांव में मंगलवार की रात को एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम 46 वर्षीय हूरो पूजहर है।

बताया जाता है कि उसे लाठी डंडा से मारकर घर के पास छोड़ दिया गया था। परिजनों ने घटना की जानकारी बुधवार की सुबह जसीडीह थाना पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद, एसआई अविनाश कुमार सदल बल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि मृतक मंगलवार की देर शाम को लोचन पूजहर के घर में था। रात को ही दोनों में कुछ बात को लेकर झंझट हो गया। उसी क्रम में लोचन पुजहर, गुड़न पुजहर दोनों सलैया बिशनपुर तथा सिंघवा निवासी जैकी पूजहर ने रुको लाठी-डंडे और फैट से मारकर हत्या कर दिया। उपरांत तीनों ने मिलकर हूरो को मृत अवस्था उठाकर उसके घर के पास फेंक दिया और फरार हो गए।
इधर समाचार लिखे जाने तक जसीडीह पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी थी।


