
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया के रहने वाले एक व्यक्ति को एक कुरियर कंपनी से पार्सल मंगाना मंहगा पड़ गया। पार्सल मंगाने के चक्कर में साइबर ठग ने उससे 24 हजार 500 रूपये की ठगी कर ली। इसे लेकर पुनसिया निवासी बजाज कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत तुसार सागर ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वो ब्लूडार्ट कुरियर कंपनी से एक पार्सल सामान मंगा रहा था। लेकिन किसी वजह से पार्सल अटक गया। उपरांत उसने गूगल सर्च इंजन पर उक्त कुरियर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालकर कॉल किया। उसके बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आया और उसने रांची स्थित ब्लूडार्ट कुरियर कंपनी का कर्मी बताया। कॉल करने वाले ने उसे कस्टमर सपोर्ट का एक लिंक भेजा और उसके माध्यम से पांच रूपये भेजने को कहा।

जब उसने लिंक को अपने मोबाइल में लिंक को खोला तो उसमें बने फॉर्मेट में बैंक तथा गूगल पे, फोन पे सहित एकाउंट का डिटेल और पीन डालने को कहा गया था। वह उसके झांसे में आकर उक्त लिंक में दिये गये सारे डिटेल को भर कर भेज दिया। उपरांत उसके खाता से 24 हजार 500 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।


