Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग की मानें तो सूबे में 13 जून तक तेज गर्मी पड़ेगी। 13 जून की शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
सूबे में 14 जून से मानसून से पहले की बारिश शुरू हो जाएगी। इसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार झारखंड में मानसून देरी से दस्तक देगा।
अनुमान है कि झारखंड में जून 18 से 19 तक राज्य में मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।