
Medininagar: पाटन थाना क्षेत्र के ईमली गांव में एक युवती प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। उसके प्रेमी ने भी एक माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी।

बताया जाता है कि चम्पा कुमारी (20) ने रविवार की सुबह करीब छह बजे घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर लटक गई। लड़की ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग की बात है। सुसाइड नोट में जिस लड़के का जिक्र है उसने एक माह पूर्व जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया था।

लड़की के आत्महत्या के दौरान घर में कोई नहीं था। उसका पिता हैदराबाद में मजदूरी करता है और उसकी मां शादी समारोह में कहीं रिश्तेदारी गई थी। लड़की के साथ में उसकी दादी व एक भाई ही थे लेकिन घटना के वक्त दादी भी गांव में कहीं गई थी और भाई भी बाहर गया था।
सूचना पर पहुंचे ओपी प्रभारी कुमार नीरज ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
(HS)


