Deoghar: देवघर नगर थाना में घर में घूस कर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बिलासी चकाचक हनुमान मंदिर निवासी संयुक्ता रानी ने दर्ज कराया है।

जिसमें राजेद्र यादव, गजेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, नितेन्द्र यादव, सरिता देवी, बन्टी कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार तथा राधा देवी को आरोपी बनाया है। कहा है कि उपरोक्त सभी लोग एक जूट होकर हरवै हथियार लेकर घर में घूस आये और जबरन मारपीट करने लगे।

आरोप है कि मारपीट के दौरान एक भर का सोने का चेन, अंगूठी, कनबाली सहित 10 हजार नकद जबरन छिनतई कर अपने साथ ले गये। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।



