Deoghar: अपने तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच चुकी हैं। दौरे की शुरुआत देवघर से हो रही है। देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अलावा कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मंत्री कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। जिसको लेकर तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।