Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के समीप ऑटो पलटने से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने दोनों महिला का इलाज शुरू कर दिया और अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया है कि यह सभी सुथनिया गांव से शादी समारोह से ऑटो पर सवार होकर अपने गांव रांगाटांड आ रही थी। इसी दौरान ऑटो का नियंत्रण खो गया और यह घटना घट गई है।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर संबंधित थाने की पुलिस जांच कर रही है, इधर दोनो घायल महिलाओं का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



