
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में दो लाख नगद एवं अन्य सामान की डकैती करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला गृहस्वामी थाड़ीदुलमपुर निवासी चंदन कुमार गुप्ता के बयान पर दर्ज किया गया है।

कहा है कि शनिवार कि रात को खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चे के साथ सोने चले गए। देर रात करीब 2:15 बजे के आसपास किसी ने दरवाजा खटखटाया तब वह जग गया। उठने के बाद उसने जैसे ही दरवाजे को खोला 5-6 की संख्या में हरवे हथियार के साथ नकाबपोश बदमाश कमरे में घुस आए और मारपीट करने लगे। लोहे की रॉड से सिर और बदन में हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरांत सभी बदमाशों ने घर में रखे दो लाख नकद जो कि सरकारी आवास बनाने के लिए रुपया मिला था, बक्से में रखा कपड़ा एवं पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र की डकैती कर फरार हो गए। सभी बदमाशों का मुंह गमछे से लपेटा हुआ था और गंजी पैंट पहन रखा था।

इधर कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान में जुट गई है।


