
Deoghar: देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार प्रशिक्षु आई.ए.एस सह देवीपुर अंचलाधिकारी अनिमेष रंजन द्वारा जांच में पाया गया कि देवीपुर अंचल अंतर्गत प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा फर्जी तरीके से सर्टिफिकेट व कागजात बनाए जा रहे हैं।

ऐसे में जांच के सत्यता के बाद एक प्रज्ञा केन्द संचालक पर फर्जी दस्तावेज व सर्टिफिकेट बनाने के कारण बलराम मंडल, साकिन अमैयासार, देवीपुर पर एफआईआर दर्ज कराया गया।

साथ ही अधिक पैसे लेने को लेकर तीन प्रज्ञा केंद्र संचालकों से स्पष्टीकरण के माध्यम से अधिक नित्यानंद वर्मा, साकिन अमडीहा, चंदन कुमार लाल, साकिन रामुडीह, बिरेन्द्र कुमार, साकिन राजपुरा से जवाब मांगा गया है, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


