
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर गलत नियत से शादी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर कुंडा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले में कहा गया है कि 13 मई को किशोरी शाम सात बजे दुकान कुछ सामान लाने गयी थी। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खाोजबीन शुरू किया। रात के 11 बजे के आसपास नंदन पहाड़ के पास किशोरी मिली उसके चेहरे पर काफी चोट था और उसके माथे पर सिंदूर लगा था। जब परिजनों ने उससे पुछताछ किया तो बताया कि जब वह दुकान गयी थी उस वक्त अम्बाटांड़ निवासी उत्तम यादव और सिंहपुर निवासी उत्तम चौधरी एक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचा और जबरन मुंह मेंं कपड़ा ठूस कर स्कूटी में बैठा लिया। दोनों उसे नंदन पहाड़ स्थित एक कमरे में ले गया जहां पहले से आदित्य कुमार और राहुल यादव दो अज्ञात के साथ मौजूद था। राहुल यादव ने कहा कि जल्दी शादी कर लो। उपरांत आदित्य कुमार ने उसे लाल लहंगा दिया और पहनने बोला तो वह नहीं पहनी। इतने में राहुल कुमार यादव से उत्तम चौधरी ने सिंदूर लेकर उसके मांग में लगा दिया। वह छटपटाने लगी उसी क्रम में उसके मुंह में ठूंसा हुआ कपड़ा बाहर निकल गया। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी तो चारो घबरा गया और अश्लील हरकत करते हुए फोटो और विडियो बनाने लगा। किशोरी रोने और चिल्लाने लगी तब उसे नंदन पहाड़ में छोड़कर फरार हो गया।

मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जूट गयी है।



