
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर-दुमका मुख्य सड़क पर झोंसागढ़ी के पास गुरूवार की देर शाम को बाइक सवार दो अपराधियों ने एक घर को निशाना साधते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों की पहचान को लेकर शुक्रवार को नगर थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास एवं शहर के कई इलाकों में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी थी। वहीं तकनिकी सेल के सहारे अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है।

शुक्रवार को नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एसआई रविन्द्र सिंह, एएसआई मनोज पासवान सदलबल शुक्रवार की सुबह सबसे पहले घटना स्थल पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
क्या है पूरा मामला

बताते चलें कि गुरूवार की देर शाम करीब आठ बजे के आसपास एक बाइक पर सवार दो अपराधी मंदिर मोड़ कि ओर से झौंसगढ़ी स्थित नंदी भवन के पास पहुंचे और अंधाधुन फायरिंग कर दी। इस दौरान अपराधियों ने करीब सात राउंड फायरिंग किया।
सूत्रों ने बताया कि अपराधी एक बाइक से दो अपराधी नंदी भवन के पास पहुंचे और बाइक को रोक दिया और गाली- गलौज करने लगे। गाली गलौज करने के बाद नंदी हाउस को टार्गेट करते हुए दोनों अपराधी आराम से फायरिंग कर बाइक से फरार हो गये। गोली चलते ही भयभीत होकर सड़क के दोनों तरफ के दुकानदार अपनी-अपनी दुकान का शटर गिरकर दुकान को बंद कर दिया।



