
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने सारठ और पालोजोरी थाना क्षेत्र से कूरियर बॉय बनकर लोगों को ठगी करने वाले 16 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी को पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। जेल गए पेशेवर अपराधियों में साईन अंसारी, सज्जाद अंसारी, पप्पू दास और मुकेश दास पूर्व में भी साइबर मामले में जेल जा चुका है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि जेल गए सभी साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन पर कुरियर सर्विस के कस्टमर केयर हेल्पलाइन सर्विस 24 * 7 का ऐड चलाकर आम लोगों को झांसे में लेकर सर्वे लिंक भेज कर बैंक डिटेल्स की जानकारी लेकर ऑनलाइन ठगी का काम करते थे।
यह हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में सफाउल अंसारी ग्राम धावाडंगला, गुलाम अंसारी खुटोजोरी, आसिफ अंसारी पाटनपुर थाना मसलिया जिला दुमका, रशीद अंसारी, मिथुन अंसारी, सईम अंसारी, सज्जाद अंसारी, हुसैन अंसारी, समीर अंसारी, सत्तार अंसारी, रहमत अंसारी ग्राम पथरघटिया, कलामुद्दीन अंसारी पहरूडीह, मुजफ्फर अंसारी ग्राम महुआडाबर थाना पालोजोरी, मुकेश दास, पप्पू दास, धनंजय दास साकिन नया खरना थाना सारठ जिला देवघर का रहने वाला है।
क्या हुआ बरामद
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 33 मोबाइल 50 फर्जी सिम, एसबीआई कलोस्क कार्ड 01, एटीम 05 बरामद किया गया है।


