Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में कुंए से एक छः वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक छह वर्षीय रिया कुमारी अपने नाना-नानी के घर हिमाचल में रह पढ़ाई करती थी। 10 दिन पूर्व ही अपने घर आई थी। पिता ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पिता के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर द्वारा फोन आया। लेकिन फोन पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। पिता का कहना है कि उन लोगों ने मुझे फोन पर डायवर्ट कर दिया और बच्ची को घर से निकाल कर ले गए। फोन कटने के बाद जब वह बच्ची के कमरे में पहुंचा तो बच्ची को मौजूद नहीं थी।

जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन, बच्ची कहीं नहीं मिली। वहीं, बुधवार की सुबह गांव के ही लोगों द्वारा परिजनों को पता चला कि उक्त बच्ची का शव घर से एक किलोमीटर पीछे एक कुएं में तैर रहा है। जिसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
पुलिस सदलबल के साथ थाना क्षेत्र के जोगिया गांव पहुंची और कुएं से बच्ची के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों ने बच्ची की हत्या की आशंका जताई है। इधर, पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।



