
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में नाबालिग को गलत नियत से भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला नाबालिग के पिता ने दर्ज कराया है। कहा है कि 29 अप्रैल को वह सहेली के घर लहंगा लाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी। उस दिन सहेली के घर जाकर पता लगाए तो बताया कि वह 5:00 बजे शाम को ही उसके घर से निकल गई थी। उसके बाद रिश्तेदारों के घर भी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला।

29 अप्रैल की रात एक बजे के आसपास नाबालिग ने मोबाइल पर फोन कर कहा कि उसकी खोजबीन न करें। 5 मई को रात 10:30 बजे मामा के फोन पर फोन कर बताया कि वह अनजान जगह है और एक कमरे में बंद है।

पिता ने कहा है उसकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात लड़के ने शादी करने की गलत नियत से भगा ले गया है। मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस छानबीन में जुट गई है।


