
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बांस गली के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर छिनतई कर लिये जाने मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर बिहार के भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी इसारूल अंसारी ने थाना में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में कुंडा पुलिस ने पांडे मोड़ के पास से दो संदिग्ध को हिरासत लेकर पुछताछ करने में जुटी है।

दर्ज मामले में कहा है कि वह पेशे से धुनाई और कढ़ाई का कार्य करता है। देवघर के कुंडा के कुसूमडीह स्थित एक फैक्टरी में कढ़ाई-बुनाई का काम करता है। 04 मई को फैक्ट्री के काम कर शाम के 6.30 बजे के आसपास दवाई लेने के लिये टावर चौक जा रहा था। पांडे मोड़ के पास एक टोटो में सवार हुआ जिसपर पहले से चार युवक बैठे थे। कुछ चलने के बाद टोटो चालक ने अचानक बांस गली की ओर टोटो मोड़ लिया। गली में ले जाकर उसके साथ मारपीट करने लगा और रूपये और मोबाइल मांगने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो जबरदस्ती पॉकेट से दो हजार नकद छीन लिया। जब वह चिल्लाने लगा तो स्थानीय लोग दौड़े तब वे लोग वहां से भाग निकले।

जब स्थानीय लोगों से जानकारी लिया तो बताया गया की टोटो चालक का नाम दशरथ यादव है अन्य तीन का नाम नहीं बताया गया। मामले में हिरासत में लिये दो संदिग्ध कुंडा पुलिस पुछताछ करने में जुटी है।


