
Deoghar: देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के कुकराहा गांव में पीपल के पेड़ से गिरकर एक 21वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम चंदन कुमार है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा झवन रजवार ने कहा है कि उसका मृतक भतीजा सोमवार की दोपहर को घर के बगल मे स्थित जंगल में पीपल का पत्ता तोड़ने गया था। वह पेड़ पर चढ़ कर पीपल का पत्ता तोड़ रहा था उसी क्रम में वह अचानक पेड़ पर से गिरकर गया जिससे उसके सिर एवम सिने में गंभीर चोट लग गया।

अनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


