
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक स्थित कमल आनंद गेस्ट हाउस मे महिला श्रद्धालु के वस्त्र बदलने का वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बांका जिला की महिला ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि सोमवार को वो बाबा मंदिर से पूजा कर लौट रही थी उसी दौरान बारिश होने से भींग गई। कपड़ा चेंज करने के लिए कमल आनंद गेस्ट हाउस के मैनेजर से बाथरूम जाने की मांग की तो बोला गया कि बाथरूम नहीं है बगल में कपड़ा बदल लीजिये, वहां सीसीटीवी नहीं लगा है। जब वह अपनी माँ के साथ कपड़े बदल कर लौट रही थी तो देखा कि गेस्ट हाउस का स्टॉफ और 5-6 लोग वीडियो प्ले बैक करके उनलोगों का कपड़ा बदलने का वीडियो देख रहे हैं।

जब उसने इसका विरोध किया तो वे लोग उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और हो हल्ला मचाने पर जान मारने की धमकी दी। उपरांत उसने सभी परिवार को वहां फोन करके बुलाया और आप बीती बताई। परिवार के सदस्य के पहुंचने के बाद गेस्ट हाउस वाले ने 40 -50 की संख्या में लोंगो को बुला लिया और मारपीट पर उतारू हो गए।
मारपीट के क्रम मे उनलोंगो ने गोली मारने की भी धमकी दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी के डिवीआर को जब्त कर थाना ले आई। मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच मे जुट गई है।


