
Godda: एफएम रेडियो (FM Radio) के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। दशकों से गोड्डा के लोगों की लंबित मांग एफएम सेवा की शुरुआत होने में महज पांच दिन बचे हैं। गोड्डावासी अपने रेडियो, मोबाइल या ट्रांजिस्टर पर विविध भारती रेडियो के कार्यक्रमों का आनंद पुरे दिन उठा सकते हैं।

28 अप्रैल 2023 को गोड्डा के रेडियो रिले केन्द्र की शुरुआत होगी। इस रेडियो रिले स्टेशन का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे गोड्डा में ही मौजूद रहेंगे। रेडियो स्टेशन का उद्घाटन 28 अप्रैल को दिन के 11 बजे होगा।

इस बात की जानकारी सांसद निशिकांत दुबे ने दी है। निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है ” माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गोड्डा को एक और तोहफ़ा ।गोड्डा के लोग भी अब एफ एम रेडियो से संगीत व समाचार का आनंद। 28 अप्रैल को गोड्डा के रेडियो रिले केन्द्र का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री जी दिन के 11 बजे करेंगे,मैं गोड्डा में मौजूद रहूँगा,आप भी इस अवसर के गवाह बने।”


