
Deoghar: पश्चिम बंगाल के सियुहड़ी थाना की पुलिस ने कुंडा थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी कर दो बाइक चोर को दबोचने में सफलता हसिल किया है। सियुहड़ी थाना के एसआई राजकुमार दास के नेतृत्व में एएसआई राजेश कुमार भरत, बी दत्ता और एमपी मंडल पहले कुंडा थाना पहुंचे।

बताया जाता है कि बंगाल के उक्त थाना क्षेत्र से देवघर जिला के बाइक चोरों ने तीन महीने में 30 बाइक की चोरी की है। बंगाल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बलियाचौकी खरखुटी निवासी मो. अकबर और मो. अनवर को गिरफ्तार किय है। पुलिस की पुछताछ में दोनों ने अन्य साथियों के नाम बताये हैं।

वहीं पुलिस बाइक बरामदगी के लिये छापामारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक बंगाल पुलिस गिरफ्तार दोनों चोरों कि निशानदेही पर सारवां थाना इलाके में छापामारी के लिये गयी थी।
बताया जाता है कि बंगाल से बाइक चोरी कर देवघर इलाके में बेचने का काम करते थे।


