
Deoghar: गुजरात पुलिस द्वारा देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर से एक साइबर आरोपी को पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जाता है पकडे गए साइबर आरोपी पर एक लाख पांच हजार ठगी करने का आरोप है। गुजरात पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबोचा है। सूत्रों की माने तो उसके निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में देवघर पुलिस के सहयोग से छापेमारी करने में जुटी है।

दबोचे गए आरोपी का नाम कृष्णा कुमार है। जो देवीपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का रहने वाला है।


