
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा हथगड़ बाइपास में एक मालवाहक ऑटो वाहन और बाइक में टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का अमन कुमार सिंह है शेखपुरा का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर वाहन वहां पहुंची और घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।

घटनास्थल से पुलिस ऑटो और बाइक को जब्त कर थाना ले आयी।



