
Deoghar: देवघर जिले के पालोजोरी थाना इलाके के वेदगावा नावाडीह में जमीन विवाद में हुए मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

घायलों में खिरिया देवी, लखन राय, फितू राय और पोखन राय के नाम शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। रविवार को अचानक एक पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा और पत्थर से हमला कर दिया। जिसमे चारो गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया कि घटना कि बावत पालोजोरी थाना को जानकारी दे दी गई है।



