
Deoghar: देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र स्थित चितरा जामताड़ा मुख्य पथ पर कटहरा जंगल के समीप सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।

बता दें कि मृतक का पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो तीन दिन पूर्व का शव बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है।

इस बावत एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने कहा कि शव को देखने से पता चलता है कि उनकी गिरने से मौत हुई होगी। कहा कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
मौके पर थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत अन्य पुलुसकर्मी मौजूद थे।


