Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के सरासनी जंगल में गुरुवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक का नाम अरविंद यादव है जो सरासनी का रहने वाला है। शव एक पलास के पेड़ पर फंदे में लटका पाया गया।
घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी ममता देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया था। जिसे किसी तरह बचाया गया। उसी दिन से घर में रोज विवाद होते रहता था। बुधवार को अरविंद देवघर एक खटाल में काम करने को कहकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा ।
गुरुवार को दोपहर चरवाहों की नजर पेड़ से झूलते शव पर पड़ी उसके उपरांत गांव में जानकारी दिया। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पत्नी का कहना है कि उसके पति को हत्या कर फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है।
घटना कि जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संजीत कुमार, एएसआई प्रमोद कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सदलबल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कहा जा सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है।