
Deoghar: देवघर नगर थाना में जबरन एटीएम से 5500 रूपये निकालने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बैजनाथपुर निवासी अमन कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 19 मार्च को करीब पांच बजे दोस्त राकेश कुमार के साथ नंदन पहाड़ घूमने गया था। अचानक बारिश होने लगी तो एक टूटा- फूटा घर में रूक गया। इसी बीच 8-10 लड़का वहां पहुंच गया और उसके हाथ से मोबाइल छिन लिया और धमकी दिया कि जबतक पांच हजार रूपया नहीं देगा तबतक मोबाइल नहीं देंगें। उसके बाद सभी लड़का उसके साथ बरमसिया स्थित केनरा बैंक के एटीएम के पास पहुंचा और उससे एटीएम कार्ड लेकर पहले पांच हजार रूपया निकासी कर लिया।

उसके बाद दूबारा उसका बेलेंस देखा तो उसमें 700 रूपया बचा था। कहा कि सभी रूपया दे दो तब मोबाइल देंगें। दूबारा उसके खाता से पांच सौ रूपया और निकाल लिया उसके बाद उसे मोबाइल दिया। कहा है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी की जांच कर में सारा वाक्या देखा जा सकता। नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।


