
RANCHI: झारखंड के निजी और सरकारी स्कूल (School) सोमवार को बंद रहेंगे. अग्निपथ योजना का छात्रों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद किया गया है. रविवार होने की वजह से नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है, लेकिन मीडिया के मार्फत जानकारी दी गई है.

वहीं, उन्होंने बताया कि जैक (JAC) की ओर से ली जाने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा को भी स्थगित किया गया है. अब यह परीक्षाएं जो सोमवार को होने वाली थी, उसकी तारीखों की घोषणा जैक बाद में करेगा.


