Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। हिरासत में लिया गया संदिग्ध कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाला है जो वर्तमान में देवघर कॉलेज के पास रहता है।

बताया जाता है कि नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की न्यू देवघर स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध ब्राउन सूगर की सप्लाई देने पहुंचे हैं। सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। जवानों ने खदेड़कर एक को हिरासत में ले लिया। सूत्रों कि माने तो उसके पास से मात्र दो पुड़िया ब्राउन सूगर बरामद किया गया है। पुलिस उससे पुछताछ कर रही है।



