
Jasidih (Deoghar): इस साल झारखंड के जसीडीह (Jasidih Railway Station) से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) के गुजरने की पूरी संभावना है। जिसको लेकर पटना-जसीडीह-हावड़ा रेल रूट लाइन पर तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि यह ट्रेन बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर के जसीडीह के रास्ते पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता यानी हावड़ा जाएगी। रेलवे द्वारा इस रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सुविधा देने के प्लान पर तैयारी की जा रही है।

रेलवे सूत्रों के हवाले बताया गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ट्रैक पर किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको लेकर ट्रैक को और मजबूती किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ट्रायल की अनुमति मिल जाएगी। ट्रायल सफल होने के बाद इस रूट पर जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह ट्रेन इस रुट पर लगभग 150 से 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी । इसके लिए विशेष रूप से कार्य किए जा रहे हैं। जगह-जगह रेलवे पटरियां बदली जा रही हैं। रेलवे पूल को मजबूत किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2023 तक पटना से हावड़ा जाने वाले रेल यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा का आनंद ले सकेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई भी अधिकारी इसकी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जसीडीह रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद भी तेजी से शुरू हो गयी है।


